Posts

Showing posts from November, 2020

बाबुल की चिड़िया

Image
अब बाबुल की चिड़िया  बड़ी हो गई है , अकेले सफर पर  निकल पड़ी है , आज निकली हैं, अपने घोंसले से अकेली  अनजाने लोगों के बीच  नए सफर की शुरुआत हैं, थोड़ा डर है  थोड़ी झिझक है  लेकिन एक नया  आत्मविश्वास है  आप पीछे मुड़ने का  कोई सवाल नहीं  अब आगे कदम बढ़ाते जाना हैं , खुद को आने वाली कठिनाइयों से बचाना है सम्हल सम्हल कर कदम बढ़ाना हैं  सपनों को पूरा  करते जाना हैं  ना झिझकना हैं  ना डरना‌ हैं  बस विश्वास से आगे बढ़ना हैं। हौसला बुलंद रखना है 

जीवन की इस कठिन डगर में हम क्यों विचलित हो जाते हैं

Image
  जीवन की इस कठिन डगर में हम क्यों विचलित हो जाते हैं इतने सारे कर्म हमारे प्रतिदिन हमको उलझाते है ये करुँ या ना करुँ कुछ समझ नहीं हम पाते हैं जीवन की इस कठिन डगर में हम क्यों विचलित हो जाते हैं जीवन का मोल समझे बिना ही कई ख़ुदकुशी कर जाते है जीवन की इस कठिन डगर में हम क्यों विचलित हो जाते हैं नित नए संकल्पो, कर्म बंधन में, हम खुद को उलझा ते है आने वाले की दिन की चिंता में इस पल को व्यर्थ गवाते है जीवन की इस कठिन डगर में हम क्यों विचलित हो जाते हैं ना जाने क्या होगा कल, ये सोच सोच पछताते है जीवन की इस कठिन डगर में हम क्यों विचलित हो जाते हैं विश्राम पतन है लेकिन फिर भी हम थोड़ा सुस्ताते है परिश्रम और मेहनत के बल, यहाँ सब अपना आयाम बनाते है जीवन की इस कठिन डगर में हम क्यों विचलित हो जाते हैं दोस्तों ! जीवन इतना भी कठिन नहीं तुम क्यों इतना घबराते हो चलो उठकर संघर्ष करो ! इस जीवन को सफल बनाते हैं।

कम्फर्ट जोन से बाहर निकले

Image
"सच्ची सफलता के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना बहुत जरूरी है" कोरोना संकट के बीच विपरीत परिस्थितियों में सफलता का सूत्रसुपर-30 के आनंद कुमार के शब्दों में अपनी जिंदगी में परिवर्तन लाना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होती है। स्वयं के अंदर बदलाव लाकर आप सफलता की हर मंजिल हासिल कर सकते हैं। खुद में बदलाव लाना किसी के लिए भी एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। दूसरों को सिखाना और दूसरों को बदलना आसान होता है, पर खुद को बदलना बहुत मुश्किल काम है। पर अपनी ताकत और क्षमता से अपने आप को बदल सकते हैं। आप जिस परिवेश में रहते हैं, जैसे लोगों के साथ रहते हैं, उसका आपकी जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ता है। मेरे जीवन पर मां और पिता जी से ज्यादा मेरी दादी का प्रभाव पड़ा। दादी बचपन में मुझसे पूछती थीं की बताओ भगवान ने तुम्हे सबसे बड़ा उपहार क्या दिया, फिर खुद बताती की भगवान ने तुम्हे जो ताकत दी जो क्षमता दी वही सबसे बड़ा उपहार है। दादी फिर पूछती तुम भगवान को सबसे बड़ा उपहार क्या दे सकते हो। मेरे चुप रहने पर कहतीं अपनी ताकत अपनी क्षमता का उपयोग कर एक अच्छा इंसान बनो यही तुम्हारी तरफ से भगवान के लिए सबसे ब...