Posts

Showing posts from December, 2019

बाबुल की चिड़िया

Image
अब बाबुल की चिड़िया  बड़ी हो गई है , अकेले सफर पर  निकल पड़ी है , आज निकली हैं, अपने घोंसले से अकेली  अनजाने लोगों के बीच  नए सफर की शुरुआत हैं, थोड़ा डर है  थोड़ी झिझक है  लेकिन एक नया  आत्मविश्वास है  आप पीछे मुड़ने का  कोई सवाल नहीं  अब आगे कदम बढ़ाते जाना हैं , खुद को आने वाली कठिनाइयों से बचाना है सम्हल सम्हल कर कदम बढ़ाना हैं  सपनों को पूरा  करते जाना हैं  ना झिझकना हैं  ना डरना‌ हैं  बस विश्वास से आगे बढ़ना हैं। हौसला बुलंद रखना है 

द‌ की ऑफ सक्सेस

Image
आखिर सफलता की चाबी क्या है  ? आप एक सफल इंसान किसे कहेंगे जिसके पास बहुत सारा पैसा हो जिसके पास बड़ी गाड़ी, बंगला हो। या जिसके  पास अच्छी फैमिली, अच्छी सेहत हो ? नहीं सफलता हर उस चीज़ में है जो आपको ख़ुशी देती है यानी अगर आप एक छोटी सी नौकरी करके भी खुश हो तो आप सफल हो , आप दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान हो | वैसे अगर मै  आपसे एक सवाल करू की आप क्या बिना मतलब के कोई काम करते है तो आप क्या कहेंगे ? बिलकुल नहीं  |  मै  बिना मतलब के क्यों काम करू,  सही बात है न |  तो बस भगवान ने भी आपको ऐसे ही थोड़ी बिना मतलब के बनाया है आपके इस दुनिया में आने का एक उद्देश्य है , एक मकसद है  आपको बस उस उद्देश्य को पहचानना है तब आपको अपनी ज़िन्दगी खुशनुमा लगने लगेगी | और जिंदगी को जीने की वजह भी मिल जाएगी |  बस हमेशा ये  रखना                               "        असफलता  एक  चुनौती है स्वीकार करो         ...